फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बचाने को 'पिकनिक' पर भेजे गए कांग्रेस विधायक

Mon, 21 Mar 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

निर्दलीय विधायकों सहित कांग्रेस का एक धड़ा रामनगर रवाना।
विधायकों को रामनगर और नैनीताल में कैंप करने को कहा गया।
भीमलाल भी कांग्रेस विधायकों और निर्दलियों के साथ गए रामनगर।
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुमत साबित करने की परीक्षा से जूझ रही कांग्रेस ने अपने विधायकों की पिकनिक का इंतजाम भी किया है। कुछ विधायक रविवार को दून से रामनगर के लिए रवाना भी हो गए। हालांकि, विधायकों को संपर्क में रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन


बागी विधायकों को दल बदल कानून के तहत नोटिस जारी किए जाने के बाद से कांग्रेस अब अपने अन्य विधायकों को लेकर बहुत हद तक राहत भी महसूस कर रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि रामनगर गए विधायकों में भाजपा के निलंबित विधायक भीमलाल आर्य भी मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर मंत्री प्रसाद नैथानी, दिनेश धनै, हरीश चंद्र दुर्गापाल, मनोज तिवारी, हेमेश खर्कवाल, गणेश गोदियाल आदि रामनगर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में जारी उठा पटक को देखते हुए इन विधायकों ने फिलहाल राजनीतिक गहमा गहमी से दूर रहने में भलाई समझी है। 
विज्ञापन

28 मार्च से पहले समाप्त हो जाएगी बाकी विधायकों की सदस्यता

कांग्रेस - फोटो : file photo
कांग्रेस ने विधायकों को 27 मार्च तक की छूट देते हुए रामनगर या नैनीताल में कैंप करने को कहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और विधायक भी रवाना हो सकते हैं। 

कांग्रेस के नौ बागी विधायकों को दल बदल कानून के तहत नोटिस जारी किया जा चुका है। यह तय माना जा रहा है कि इन विधायकों की सदस्यता 28 मार्च से पहले ही समाप्त कर दी जाएगी। 

ऐसे में कांग्रेस अब यह भी मान कर चल रही है कि बाकी बचे विधायकों को लेकर राहत महसूस की जा सकती है। जिनको जाना था, वे चले गए हैं। महाराज कैंप के विधायकों को लेकर भी निश्चिंतता महसूस की जा रही है। 

कांग्रेस के कुछ विधायक अब भी दून में डेरा डाले हुए हैं। इतना जरूर है कि विधायकों को संपर्क में रहने को कहा गया है। दूसरी तरफ, यह भी साफ कहा जा रहा है कि कुछ विधायकों पर निगाह रखे जाने की जरूरत है। 

भाजपा के निलंबित विधायक भी पहुंचे
बसपा के सरबत करीम अंसारी और निलंबित हरीदास को भी यह संकेत देने की कोशिश वह रडार पर नहीं हैं। रामनगर गए विधायकों में भाजपा के निलंबित विधायक भीमलाल आर्य भी शामिल हैं।

एक दिन पहले ही भीमलाल आर्य को सरकार ने अंबेडकर जयंती के लिए गठित 151 समिति में उपाध्यक्ष भी मनोनीत किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें