फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में ठंड ने तोड़ा 68 साल का रिकार्ड

Wed, 09 Jan 2013 09:58 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में तापमान अभी और कितना नीचे जाएगा यह अनुमान लगाना मुश्किल है। मौसम विभाग का कहना है इस बार लंबे समय के बाद ऐसी ठंड पड़ रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। देहरादून में पिछले 68 साल बाद इस तरह की हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वर्ष 1945 में जनवरी में न्यूनतम तापमान -1.1 चला गया था। उसके बाद दून में न्यूनतम तापमान कभी इतना नीचे नहीं गया।
विज्ञापन

 
यही हाल प्रदेश के अन्य स्थानों का भी है। मसूरी, हरिद्वार, नैनीताल के अलावा गढ़वाल क्षेत्र के सभी पर्वतीय स्थानों पर सर्दी का कहर जारी है। हवा में नमी का असर बढ़ता जा रहा है। दर्ज की गई सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। इस वजह से ठंड-धुंध और भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों का न्यूनतम तापमान
देहरादून    -0.5
मसूरी    0.1
नैनीताल    1.5
टिहरी    -1.0
पंतनगर    0.6
मुक्तेश्वर    -1.6
पिथौरागढ़    -0.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें