फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावत ने किया थराली दौरा, बोले चमोली की वजह से दोबारा बनी सरकार

Sat, 14 May 2016 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
थराली में आपदा प्रभावितों से मिलते हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
राष्ट्रपति शासन हटने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पहली बार चमोली के दौरे पर पहुंचे। सुबह दस बजे हरीश रावत थराली पहुंचे। यहां आईटीआई में सीएम ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इसी के साथ हरीश रावत ने कई घोषणाएं भी की। 
विज्ञापन


चमोली की जनता को धन्यवाद देते हुए सीएम ने कहा कि चमोली की वजह से ही प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनी है। कहा चमोली ने दोबारा मेरी सरकार बनवाई है। रावत ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि देवाल को नगर पंचायत बनाया जाएगा।

इसके साथ ही गौचर में गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली का संस्थान बनाने की घोषणा की। इसी के साथ सीएम ने चमोली को पर्वतीय विकास का मॉडल बनाने का एलान किया। दौरा खत्म करने के बाद हरीश रावत गौचर से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें