फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली जिले में दो जगह बादल फटने से तबाही, राहत-बचाव का काम जारी

Mon, 16 Jul 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली जिले में दो जगह बादल फटने से आईआरएस टीम राहत बचाव में जुट गई है। चमोली की घाट और थराली ब्लाक के धारडंबगड में सोमवार को सुबह 3:00 बजे बादल फटने से 10 दुकानें, 3 बुलेरो, 1 मैक्स, 2 कार, 4 बाईक बहने की सूचना मिली है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी आशीष जोशी ने सभी जिला स्तरीय आईआरएस टीम के अधिकारियों के साथ सुबह 4:00 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में स्थिति की समीक्षा करते हुए थराली आईआरएस टीम को तुरन्त राहत बचाव के लिए रवाना होने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड: चमोली में बादल फटा, 10 दुकान और कई वाहन बहे, तस्वीरों में देखें ग्राउंड जीरो का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घाट ब्लॉक में बादल फटने से कुंडी गांव में 5 परिवार बेघर होने और पशुओं के गौशाला में दबने की सूचना मिली है। वहीं चटवापीपल के पास मलवा आने से सडक बंद हो गई है। डीएम ने थराली व घाट एसडीएम को रेस्क्यू टीम के साथ घटना स्थलों का मौका मुआयना करने और स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता होगी तो एनडीआरएफ को भी भेजा जाएगा।

कुंडी ग्राम में तहसीलदार और पुलिस टीम पहुंच चुकी है। टीम वहां हुए नुकसान का जायजा ले रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें