फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में फिर बादल फटा, दो की मौत

Tue, 25 Jun 2013 12:00 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के चलते देवप्रयाग के बौथा गांव में बादल फट गया। इसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत होने की सूचना है। इसके साथ ही उसी परिवार के दो अन्य लोग फिलहाल लापता हैं। बादल फटने से चार सौ खेत और एक पुलिया बह गई हैं।
विज्ञापन


प्रकृति बरपा रही कहर
ऐसा लग है कि उत्तराखंड में प्रकृति ने कहर बरपाने की ठान ली है। पिछले एक हफ्ते से उत्तराखंड में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। एक के बाद एक बादल फटने से लगभग आधा गढ़वाल तबाह हो चुका है।

उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज

सोमवार को देवप्रयाग में बादल फट गया। घटना रात दो बजे की है। जिस दौरान यह घटना हुई एक ही परिवार के चारों लोग घराट में काम कर रहे थे। इनमें से मां-बेटे की मौत हो गई, लेकिन घर के दो लोग अभी तक लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है घराट
पहाड़ी इलाकों में ये घराट चक्की का काम करता है। इसे नदियों के किनारे स्थापित किया जाता है। पानी के बहाव के अनुसार ही इसमें अनाज की पिसाई होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें