फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रियों को गुलाब और पंपलेट देंगी कांग्रेस 

Sun, 17 Apr 2016 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गुलाब
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के दौरान अब कांग्रेस सियासत के लिहाज से असुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देगी। नौ मई के बाद कांग्रेस प्रदेश में आने वाले तीर्थयात्रियों को गुलाब का फूल भी देगी और साथ में यह भी बताएंगी कि किस तरह से सरकार को अपदस्थ कर प्रदेश में भाजपा ने राष्ट्रपति शासन लगाया। अभी तक कांग्रेस चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षित उत्तराखंड का ही संदेश देती आई है।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड की ओर देश-विदेश के तीर्थयात्री पहुंचते हैं। जून 2013 की आपदा के बाद कांग्रेस की ओर से लगातार यह कोशिश की गई कि यह संदेश जाए कि उत्तराखंड सुरक्षित है। 

उस समय भाजपा के नेता यह कहते हुए घूम रहे थे कि सर पर कफन बांधकर ही उत्तराखंड आए। भाजपा को उस समय इस बात की भी परवाह नहीं थी कि चारधाम यात्रा प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है। 
विज्ञापन


नौ मई से चारधाम यात्रा शुरू, यात्रियों का ध्यान करेंगे आकर्षित
किशोर के मुताबिक नौ मई से चारधाम यात्रा के तहत उत्तराखंड की ओर रुख करने वाले यात्रियों का ध्यान एक और गंभीर संकट की ओर खींचा जाएगा। 

कांग्रेस यात्रियों को बताएगी कि किस तरह से प्रदेश की निर्वाचित सरकार को गिरा कर राष्ट्रपति शासन लगाया गया। किशोर का आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस शासित राज्यों को निशाना बना रही है। 

बाकायदा हिंदी और अंग्रेजी में स्थिति को स्पष्ट करते हुए पंपलेट भी जारी करेगी। इस पत्र में सिलसिलेवार राज्य के सियासी हालात यात्रियों के सामने रखे जाएंगी। साथ ही सुरक्षित यात्रा के लिए उत्तराखंड आने पर यात्रियों को कांग्रेस की ओर से गुलाब के फूल भी दिए जाएंगे।

नौ बागी विधायकों को लेकर अब भाजपा में ही झगड़ा शुरू
किशोर ने कहा कि कांग्रेस के नौ बागी विधायकों को लेकर अब भाजपा में ही झगड़ा शुरू हो गया है। किशोर के मुताबिक भाजपा के विधायकों की नाराजगी भी सामने आ रही है। 

भाजपा के विधायक अब अपने क्षेत्रों में जाने देने और उन्हें भी पैसा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। भाजपा के बीच मची इस कलह से यह साफ कि कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने के लिए भाजपा ने धनबल का सहारा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें