फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी भत्ता कार्ड बना रहा युवक पकड़ा, मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बेरोजगारी भत्ता कार्ड बनाने के आरोप में एक युवक को उड़नदस्ते ने रंगेहाथों पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दी है। बुधवार देर शाम उड़नदस्ते को आनंदपुर गांव में एक युवक द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की सूचना मिली। इस पर उड़नदस्ता प्रभारी वाणिज्य कर अधिकारी चंद्र मोहन सिंह नेगी, एसआई बीएस सम्मल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने एक युवक को बेरोजगारी भत्ता कार्ड बनाते हुए दबोच लिया। उसके पास 43 बेरोजगारी भत्ता कार्ड बरामद हुए। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा गठित उड़नदस्ते की तहरीर और बरामद सामान के आधार पर पुलिस ने फागपुर ग्राम निवासी अमित सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में 2/17 धारा 171 एच आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें