लंदन फोर्ट में प्रवेश शुल्क के खिलाफ प्रदर्शन करते युवा।
- फोटो : पिथौरागढ़
लंदन फोर्ट में प्रवेश के लिए स्थानीय लोगों से शुल्क लिए जाने के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया। युवाओं ने केएमवीएन से स्थानीय लोगों से प्रवेश शुल्क न लेने की मांग की है।
शनिवार को पूर्व छात्र संघ सचिव सूरज गिरी के नेतृत्व में युवाओं ने लंदन फोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि लंदन फोर्ट सोर की ऐतिहासिक धरोहर है। फोर्ट के सुधारीकरण के बाद केएमवीएन द्वारा स्थानीय लोगों से भी 20 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। छात्र नेताओं ने कहा कि पर्यटकों से प्रवेश शुल्क लिया जाना ठीक है लेकिन स्थानीय लोगों और छात्रों को शुल्क में छूट दी जानी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में गोकुल सिंह, विकास भट्ट, दिनेश जोशी, आकाश धामी, हिमांशु जोशी, विजय कुमार, विरेंद्र गिरी आदि छात्र शामिल थे।