फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

Tue, 11 Jun 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
महेश सिंह, फाइल फोटो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे मटियानी गांव में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम मटियानी गांव के महेश सिंह (36) पुत्र लक्ष्मण सिंह का भवन निर्माण के दौरान बिजली के खुले तार पर हाथ लग गया। जोर के झटके से वह दूर जाकर गिरा। परिजन उसे रात को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल लोहाघाट लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपजिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले उस व्यक्ति की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को डॉ. अजीम और डॉ. मानसी ने पोस्टमार्टम किया। परिजनों ने बताया कि मृतक महेश दिल्ली में वाहन चालक का कार्य करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो लड़के और एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें