लोहाघाट के एबटमाउंट में पर्यटकों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते प्रवक्ता सामश
लोहाघाट (चंपावत)। लोगों को नशे से दूर रखने और नशे के दुष्परिणामों को लेकर एबटमाउंट में नशा हटाओ जीवन बचाओ जागरूकता अभियान चलाया गया। कई राज्यों से आए युवाओं और पर्यटकों को नशे के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य, होशियार सिंह धामी और पूजा प्रजापति की ओर से अभियान चलाकर पर्यटकों और युवाओं को नशा हटाओ जीवन बचाओ, स्वच्छ सुंदर पर्यावरण बनाओ विषय पर जागरूक कर नशामुक्त स्वच्छ वातावरण निर्माण के प्रति प्रेरित किया गया। शिक्षक आर्य ने बताया कि ऐतिहासिक, धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहरों के वातावरण एवं परिवेश को स्वच्छ, सुंदर तथा स्वस्थ बनाना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मौके पर कानपुर, बरेली और पिथौरागढ़ से आए पर्यटक निर्मला धामी, लक्षिता धामी, रानी धामी, अंजना गुप्ता, रचना यादव, श्रेया गुप्ता, मीना, जाह्नवी, एकता, शिक्षा, संस्कृति, यशिता, रुद्र व भैरव दत्त जोशी आदि पर्यटकों ने नशा मुक्त रहने के संकल्प पत्र भरे और अभियान की सराहना की।