फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस जिला प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन
युवा कांग्रेस के चंपावत जिला प्रभारी करन सिंह का लोहाघाट पहुंचने पर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी करन सिंह के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला प्रभारी करन ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव त्रिभुवन चम्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रभारी ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी हाईकमान जिसको भी प्रत्याशी बनाएगी, उसे विजयी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जी जान जुटना होगा। कहा कि भाजपा की रीति से नीति से खिन्न होकर लोगों का रुख कांग्रेस की ओर है। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, डॉ. महेश ढेक, गिरीश सिंगवाल, चेतन चम्याल, लोकेश पांडेय, पुष्कर भट्ट, रमेश मेहता, अशोक माहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें