फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड्स के सिपाही की परीक्षा में दिख रहा बेरोजगारी का दंश

विज्ञापन
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में होमगार्ड्स में सिपाही की भर्ती के लिए दौड़ में हिस्सा लेते युवक। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
होमगार्ड्स के ग्रामीण प्लाटूनों में होमगार्ड्स सिपाही (स्वयंसेवक) के 79 पदों के लिए बुधवार से शुरू परीक्षा में मारामारी मची है। बेरोजगारी का आलम यह है कि हाईस्कूल की पात्रता वाली परीक्षा में एमए ही नहीं डबल एमए पास युवक भी हिस्सा ले रहे हैं। होमगार्ड्स की जिला कमांडेंट प्रतिमा ने बताया कि 79 पदों के लिए 1560 युवकों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

कालूखांण गरसाड़ी के रहने वाले गिरीश सिंह ने हिंदी और संस्कृत विषयों से एमए किया है, लेकिन कई जगह आवेदन करने के बाद नौकरी नहीं मिलने से परेशान गिरीश ने अब होमगार्ड्स के सिपाही के लिए किस्मत आजमाई है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में वे सफल भी हुए। इसी तरह मुड़ियानी निवासी एमए (राजनीति विज्ञान) पास दिनेश भट्ट और बीए पास गजेंद्र प्रसाद भी इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं। कुल 1560 आवेदनों में बीए और उससे अधिक शैक्षिक योग्यता वाले 147 युवक हैं। वैसे भी एक दशक में चंपावत में बेरोजगारों की तादाद दोगुनी हो गई है। जिला सेवायोजन अधिकारी केके पंत ने बताया कि जिले में इस वक्त 24426 बेरोजगार हैं, जबकि 2009 में ये संख्या 12771 थी।
विज्ञापन

फोटो 21 सीपीटी 11पी से 13पी (तीन सिंगल)
चंपावत विकासखंड के 114 युवाओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया
चंपावत। होमगार्ड्स की सिपाही की परीक्षा में बुधवार को चंपावत विकासखंड के 114 अभ्यर्थी शामिल थे। शारीरिक परीक्षा में दौड़, लंबी कूद और बॉल थ्रो शामिल हैं। परीक्षा चंपावत के एसडीएम अनिल गर्ब्याल, होमगार्ड्स की जिला कमांडेंट प्रतिमा, डिप्टी सहायक कमांडेंट ध्यान सिंह की निगरानी में हुई। शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की बाद में लिखित परीक्षा होगी।
परीक्षा में कुल 79 पदों के लिए 1560 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। 22 अगस्त को बाराकोट विकासखंड, 24 अगस्त को लोहाघाट, 25 अगस्त को पाटी के अभ्यर्थियों और 27 अगस्त को छूट गए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।
एक अभ्यर्थी जख्मी हुआ
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में हुई दौड़ में एक अभ्यर्थी दीपक राम को चक्कर आ गया। दौड़ पूरी करने के बाद चक्कर आने से वे जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत होमगार्ड्स के वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि घबराहट की वजह से दीपक का रक्तचाप बढ़ गया था। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें