फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मोटर स्टेशन में फूंका राज्य सरकार का पुतला

विज्ञापन
चंपावत मोटर स्टेशन में भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आरक्षण के निर्धारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर रोष जताया। उन्होंने इसके विरोध में मोटर स्टेशन में नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला फूंका। बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंचायत जनाधिकार मंच के नेतृत्व में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देउ, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से मोटर स्टेशन तक जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा ने पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया के लिए पांच दिन का समय बढ़ा कर आरक्षण प्रक्रिया की पारदर्शिता को नेस्तनाबूद कर दिया है।
आरक्षण प्रक्रिया में धांधली की गई है और भाजपा सरकार अपने लोगों के लिए इसी बात का लाभ लेगी और पंचायतों पर गलत तरीके से काबिज होने में कोई कसर नहीं रखेगी। पुतला दहन करने वालों में विकास साह, तरुण वर्मा, विजय पांडेय, मयूख चौधरी, रोहित बिष्ट, हरीश चौधरी, दिग्विजय कार्की आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें