फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल दिवस सप्ताह:

विज्ञापन
लोहाघाट राजीव नवोदय विद्यालय में स्वागत गीत प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी में कारगिल विजय दिवस सप्ताह के तहत राजीव नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं की पेटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें दिव्या और सौरभ ने बाजी मारी।
विज्ञापन

आईटीबीपी के कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव के दिशा निर्देशन में छात्र छात्राओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कमांडेंट ने बताया कि कारगिल विजय दिवस सप्ताह के तहत 36 वीं वाहिनी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में नवोदय के छात्र सौरभ मेहता ने पहला और पेटिंग में दिव्या लडवाल पहले स्थान पर रहीं।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए। इधर राजकीय इंटर कॉलेज सुंई में प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र छात्राओं को देश भक्ति फिल्म दिखाकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। वहां सहायक सेनानी विनोद चौधरी, प्रकाश भंडारी, निरीक्षक विनोद चौधरी, उप निरीक्षक राम नगीना, दीपक रतूड़ी, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें