जिले में ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्लूडी) ने पांच सड़कों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ठेकेदार 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यदायी संस्था को सड़क निर्माण को लेकर 322.44 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है।
ग्रामीण निर्माण विभाग ने चंपावत की एक, पाटी की दो, लोहाघाट की एक और बाराकोट की एक सड़क की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए ग्रामीण निर्माण विभाग ने पहले ही सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को पैदल खाद्यान्न सामग्री ढोनी पड़ रही है।
ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पीके वर्मा ने बताया कि जिले के पांच सड़कों की निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडर डालने की अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गई है।
इन सड़कों में चल रही टेंडर प्रक्रिया
सड़क विकासखंड अनुमानित लागत
च्यूरानी-जमराड़ी बाराकोट 83.34 लाख
नरसिंहडांडा-गुरौली चंपावत 51.46 लाख
तल्ली सिब्योली-चानडुगरी पाटी 97.07 लाख
जौलमेल-जौलाड़ी पाटी 44.60 लाख
चौमेल-शंखपाल-बटौली लोहाघाट 96.00 लाख