लोहाघाट (चंपावत)। बलांई गांव में चल रहे छह दिनी मां भगवती महोत्सव में शैक्षिक और खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिताओं में आसपास के गांवों के सैकड़ों बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। शनिवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष पंकज बिष्ट की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि उत्तराखंड फुटबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता और ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र ढेक ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता में सार्थक बिष्ट, श्रेयांस बिष्ट, जूनियर वर्ग में नमन बिष्ट, रितिक बिष्ट और सीनियर वर्ग में सलौनी बिष्ट और आरुषी बिष्ट ने पहला, दूसरा स्थान पाया। इस मौके पर रतन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान जानकी बिष्ट, सूरज सिंह, प्रियांशु बिष्ट आदि रहे। संवाद