लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट में आयोजित दो दिवसीय कुमाऊं स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मनोज-हेम और अनिरूद्ध-जसवंत की जोड़ी रही विजेता। प्रतियोगिता में कुमाऊं भर से 24 टीमों ने प्रतिभाग किया।
लोहाघाट के बैडमिंटन क्लब में क्लब अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्यााल रहे। अल्पाइन ग्रुप की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में 50 आयु वर्ग से अधिक युगल में पिथौरागढ़ के मनोज वर्मा और हेम पुनेठा की जोड़ी ने चंपावत के अशोक अधिकारी और विष्णु गिरि की जोड़ी को 21-13 ,21-17 से पराजित किया।
35 आयु वर्ग के डबल्स फाइनल में लोहाघाट के अनिरुद्ध पुनेठा और जसवंत सिंह की जोड़ी ने डीडीहाट के भूपाल राणा और त्रिभुवन रावत की जोड़ी को 21-15, 21-17 से हराया। विजेता खिलाड़ियों को अल्पाइन ग्रुप लोहाघाट की ओर से ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया।
श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता ने भी खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए। निर्णायक पंकज वर्मा रहे। इस मौके पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, डॉ. केके पुनेठा, हेम चंद्र पुनेठा, रविश भट्ट, सुरेंद्र बोहरा, गोविंद बोहरा, देवेश मेहता आदि मौजूद रहे।