बनबसा भजनपुर में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। बनबसा प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। इनमें यंगस्टार बनबसा और पूर्णागिरी इलेवन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया। जुनैद व लक्ष्मण को मैन आफ द मैच चुना गया।
सिमेंटेड ग्राउंड भजनपुर में चल रही बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतर्गत बुधवार को पहला मैच यंग स्टार बनबसा और सैलानीगोठ इलेवन के बीच हुआ। यंगस्टार ने आठ विकेट पर 149 रन बनाए, जिसमें 48 रनों का योगदान जुनैद ने दिया। सैलानीगोठ के बालर भुवन ने तीन विकेट लिए। सैलानीगोठ की टीम नौ विकेट पर 98 रनों पर सिमट गई। भुवन ने 45 रन बनाए। यंगस्टार के बालर किशन ने तीन विकेट लिए। दूसरा मैच कोकटेल इलेवन और पूर्णागिरि इलेवन के बीच हुआ। पहले कोकटेल इलेवन ने बल्लेबाजी कर सात विकेट पर 79 रन बनाए, जिसमें जंगबहादुर ने 15 रन जुटाए। पूर्णागिरि इलेवन ने तीन विकेट पर 83 रन बनाकर मैच जीत लिया। लक्ष्मण ने 45 रन बनाए। निर्णायक कपिल चंद, विकाश कश्यप, स्कोरर धामू थे। आंखों देखा हाल विक्रम चंद ने सुनाया। आयोजक कपिल चंद, विक्रम चंद, विनोद चंद ने सहयोग दिया।