टनकपुर में अधिकारियों की बैठक लेते नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा मंत्री प्रक?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष प्रकाश हर्बोला ने बुधवार को पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण के कार्यों और प्रदूषण रहित वातावरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका अपने क्षेत्र में अवशिष्ट प्रबंधन के तहत कूड़ा निस्तारण करें। इसके लिए उन्होंने अवशिष्ट प्रबंधन के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। स्वच्छता के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जा सकती है। बैठक में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, तहसीलदार खुशबू पांडेय, एआरटीओ रश्मि भट्ट, सीओ विपिन चंद्र पंत, एसडीओ सिंचाई डीसी कांडपाल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट, प्रभारी ईओ डॉ. डीके शर्मा, उद्यान विभाग के कमल भट्ट, पेयजल निगम एएई अनिल कुमार, जल संस्थान के एसई बीसी भट्ट, लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक भरत सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडी समिति के दिलीप चंद आदि मौजूद थे।