फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगासनों का प्रदर्शन रहा आकर्षण

Mon, 10 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
होली विजडम स्कूल मानेश्वर में योगासनों का प्रदर्शन करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली विजडम स्कूल मानेश्वर का चौथा वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं ने योगासनों का प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ जीआईसी लोहाघाट के प्रधानाचार्य हरिनंदन जोशी और प्रबुद्ध भारत पत्रिका के संपादक स्वामी नरसिंहानंद ने किया। 
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राकेश गुणवंत ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर परीक्षा परिणामों की घोषणा की। छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, गुजराती गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। कक्षा सात के प्रिंस गोस्वामी, कक्षा आठ के आत्मन उप्रेती और स्तुति देउपा ने कक्षा वार ए वन ग्रेड प्राप्त किया। कक्षा 11 की अंकिता जुकरिया ने प्रथम, प्राची पाटनी ने द्वितीय और विपिन बोहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  इस मौके पर काव्य गोष्ठी, हिन्दी नाटक, अंग्रेजी नाटक, कव्वाली और समूह गान की प्रस्तुतियां भी हुईं। वहां पर विद्यालय प्रबंधन सामिति के अध्यक्ष संजय पंत, निशांत पुनेठा, शिक्षक दीपक वर्मा, एलएम राय, रविंद्र कार्की, दिनेश गड़कोटी,  हिम्मी पुनेठा, ममता पाटनी आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें