फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कार्यकर्ताओं में जोश भर गए यशपाल और करन

Thu, 14 Dec 2023 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गांव और बूथ स्तर पर पार्टी को धार देने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। बृहस्पतिवार को नेहरू पार्क में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एकजुटता के साथ पार्टी और जनमुद्दों को लेकर मुखरता से आगे आना होगा। कांग्रेस को कार्यकर्ताओं की पार्टी बताते हुए उन्होंने निकाय, पंचायत और लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए माहरा ने कहा कि किसानों की दिक्कत बढ़ाने के साथ सेना में अग्निवीर योजना के बाद भाजपा ने जय जवान...जय किसान के नारे को दरकिनार कर दिया है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा राज में खुलेआम घोटाले हो रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता कटघरे में है। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने मोदी राज में उत्तराखंड से विशेष राज्य का दर्जा छीन प्रदेश का अहित किया है। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति लोकतंत्र और संविधान पर भारी पड़ रही है। इसके लिए सभी से एकजुट होने का उन्होंने आह्वान किया। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता का दावा किया। जिला महामंत्री एडवोकेट निर्मल तड़ागी और प्रकाश माहरा के संचालन में हुए सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती और आगामी लोकसभा, निकाय, पंचायती चुनावों में पार्टी का परचम लहराने का संकल्प लिया।

सम्मेलन में ये मुख्य लोग रहे मौजूद
लोहाघाट नगर अध्यक्ष नवीन जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष भगत राम, चंपावत अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, पाटी अध्यक्ष महेश भट्ट, खीमानंद जोशी, बनबसा के गजेंद्र सामंत, चंपावत के नीरज वर्मा, पीसीसी सदस्य भगीरथ भट्ट, चतुर सिंह मेहता, विमला सजवाण, पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, चंपावत विधानसभा प्रभारी राजेंद्र भट्ट, चांद बोहरा, होशियार बोहरा, भुवन चौबे, डॉ. महेश ढेक, आशा देवी, अशोक वर्मा, सौरभ साह, शैलेंद्र राय, जगजीवन विश्वकर्मा, कविराज मौनी, प्रकाश साह, कमल कालाकोटी, आलोक वर्मा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें