फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से मजदूर की मौत

Sun, 24 Jan 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 यहां एक प्राइवेट स्कूल के निर्माणाधीन भवन की दीवार के गिरने से मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

ये दोनों मजदूर बिहार का रहने वाले थे। घायल की हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के मुताबिक यहां से करीब चार किलोमीटर दूर छतार में मल्लिकार्जुन स्कूल के भवन का निर्माण हो रहा था। रविवार शाम अचानक शटरिंग के दौरान दीवार गिर गई।
 जिससे शंकर मुखिया (42) पुत्र दशई मुखिया मोतिहारी (बिहार) बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन शंकर को अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले शंकर मुखिया की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि दूसरे घायल मजदूर विश्वनाथ मुखिया (38) पुत्र गणेश मुखिया की हालत खतरे से बाहर है। चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। अलबत्ता पोस्टमार्टम के बाद शव साथी मजदूरों को सौंप दिया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें