फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत और लोहाघाट में हुई दौड़

Mon, 02 Oct 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में अति​थियों के साथ क्रास कंट्री दौड़ के विजेता। संवाद
विज्ञापन
चंपावत
विज्ञापन

चंपावत में हुई क्राॅस कंट्री में पुरुष ओपन वर्ग में चेतन बोरा, कमल सिंह, सागर सिंह धोनी पहले तीन स्थानों पर रहे। महिला ओपन वर्ग में उषा भंडारी प्रथम, मानसी भंडारी द्वितीय व उषा तृतीय रहीं। 17 वर्ष आयु बालक वर्ग में सौरभ कुमार, प्रदीप जोशी, सुनील कुमार पहले तीन स्थानों पर रहे। 14 वर्ष आयु समूह बालकों में मनीष पुजारी, पंकज सिंह कुमार, राकेश महाराना पहले तीन स्थानों पर रहे। विजेताओं को पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा व राजेंद्र गहतोड़ी ने पुरस्कृत किया। उप जिला क्रीड़ाधिकारी सीएस बिष्ट, जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, मुकेश टम्टा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, हरीश जोशी, सुनील जोशी, मुन्ना राय, प्रकाश मेहता आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


लोहाघाट
लोहाघाट में तीन वर्गों में हुई दौड़ का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा और ईओ अशोक अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। 15 वर्ष आयु वर्ग बालकों में प्रियांशु अधिकारी, सचिन प्रसाद, आदर्श बिष्ट पहले तीन स्थानों पर रहे। ओपन बालिका वर्ग में किरण राय, माया राय व ज्योति गोस्वामी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। इसी तरह पुरुष ओपन वर्ग में मोहित सिंह बोरा, सचिन बोरा, राहुल सिंह पहले तीन स्थानों पर रहे। विजेताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा और एसडीएम रिंकू बिष्ट ने पुरस्कृत किया। निर्णायक राजू गड़कोटी, जीवन राय, चंद्रा पंत, आनंद सिंह, खेल विभाग के चंद्रशेखर ओली, विवेक ओली, संजय नाथ, मनमोहन डांगी और नितेश ढेक रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें