फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
मृतका की मां बेहोशी की हालत में। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
आंबेडकर ग्राम फागपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

फागपुर निवासी प्रीति (26) पत्नी लक्ष्मण राम ने मंगलवार सुबह कमरे में पंखे के हुक पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पहुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच वरिष्ठ एसआई सुमन पंत को सौंपी गई हैं। मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया। उसके पिता पुष्कर राम का कहना है कि लक्ष्मण आए दिन प्रीति को मारता-पीटता था। उन्होंने पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को निपटाने को पंचायत भी बुलाई थी।
जबकि मृतका के पति लक्ष्मण का कहना है कि वह दुकान गया था। वापस आने पर उसने बंद कमरे में खिड़की से देखा तो अपनी पत्नी को फंदे पर झूलता देखा। मृतका का मायका भी ग्राम फागपुर में कुमाऊंखेड़ा में है। आठ साल पहले दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। मृतका अपने पीछे दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है। मृतका की मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा। मृतका के शरीर पर किसी तरह के चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं। उधर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मायके वालों ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।
कोट अमोड़ी की मिनी आंगनबाड़ी सहायिका ने की खुदकुशी
चंपावत। कोट अमोड़ी के मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि वह घरेलू वजह से परेशान थी।
कोट अमोड़ी गांव की ममता उर्फ मौनी देवी (30) पत्नी स्व. खीम चंद ने सोमवार रात घर के पास एक पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पति खीमचंद की करीब छह साल पूर्व मौत हो गई थी जिसके बाद से वह मायके में रहती थी।
उसकी कोई संतान भी नहीं थी। पुलिस का मानना है कि संभवत: अवसाद के चलते उसने खुदकुशी की है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को ममता के पिता तिलोमणि भट्ट के सुपुर्द कर दिया गया। देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।

प्रीfत का फाइल फोटो।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें