फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भतीजे की शादी में आई महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत

Sun, 21 Apr 2024 09:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चपांवत)। भतीजे की शादी में शामिल होने आई एक महिला की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग महिला को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के पूर्णागिरि विहार में जिला चंपावत के ग्राम दमतोला निवासी तुलसी देवी (60) पत्नी स्व. जगत सिंह रविवार को अपने भतीजे अमर सिंह की शादी में शामिल होने आई थी। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तुलसी देवी की ननद गौरी देवी ने बताया कि उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए जहां डॉ. जितेंद्र जोशी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें