फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य झांकियों के साथ देवीधार महोत्सव शुरू

Fri, 15 Jul 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
भव्य झांकियों के साथ देवीधार महोत्सव शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिन तक चलने वाला देवीधार के देवी महोत्सव का श्रीगणेश हो गया है। शीतला माता मंदिर प्रांगण में मुुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव के विस्तार में पूरा सहयोग देने की बात कही। सुबह से ही देवीधार के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाम को नगर के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गांवों के सैकड़ों लोगों ने शिवालय मंदिर से देवीधार मंदिर तक मां भगवती के साथ हनुमान जी की भव्य झांकियां निकाली।
विज्ञापन


झांकी मुख्य मार्गों से होते हुए देवीधार मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने छतों से अक्षत-पुष्पों की वर्षा की। झांकी के आगे बच्चे ध्वज लेकर चल रहे थे। पिथौरागढ़ से आए छोलिया नर्तकों ने दिलकश नजारा पेश किया। झांकी में रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डैंसली, गोरखानगर आदि जगहों से आए लोग मां भगवती के जयकारे करते हुए चल रहे थे।

मेला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया। समिति के कोषाध्यक्ष भैरवदत्त राय के संचालन में ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, भगीरथ भट्ट, सुभाष बगौली, बाबा आदित्यदास आदि शामिल रहे। झांकी देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह था। रथ के पीछे चल रहीं महिलाएं मां भगवती के जयकारे करते हुए चल रही थी। आयोजन समिति के संरक्षक पीएस मेहता, नरेश राय, आनंद राय, कैलाश राम, मदन राम, नाथूराम राय, नारायण सिंह देउपा, शिवराज सिंह, पंकज मेहता, प्रकाश राय, महेश राय, राजेंद्र राय, जीवन राम, जितेंद्र राय, जीवन राय समेत तीनों गांवों के नौजवान सहयोग कर रहे थे।
विज्ञापन


महोत्सव में आज
शनिवार सुबह 10 बजे से विभिन्न विद्यालयों एवं युवक मंगल दलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं, प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग की दौड़, कैरम, कुर्सी दौड़, गोला क्षेपण प्रतियोगिता, एक बजे से प्राथमिक, जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता, फुटबॉल, वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें