फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे रिषित

Wed, 23 Dec 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
होली विजडम स्कूल मानेश्वर के बाल वैज्ञानिक रिषित जोशी चंडीगढ़ में 27 दिसंबर से होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


रिषित ने मौसम तथा जलवायु की समझ इसके उप विषय मौसम  जलवायु एवं स्वास्थ्य के तहत लोहाघाट क्षेत्र में मौसम, जलवायु से होने वाली बीमारियों और उनके समाधान विषय पर शोधपत्र तैयार किया था, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में काफी सराहा गया। शोध में उन्होंने लोहाघाट क्षेत्र में बीमारियां बढ़ने का कारण तापमान में वृद्धि, वाहनों से छोड़े जाने वाले विषैले धुएं, वातावरण में बढ़ती जा रही कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा एवं पीने के पानी का शुद्ध न होना इसका मुख्य कारण बताया गया है।

बाल वैज्ञानिक ने पानी को साफ करने का एक ऐसा वाटर प्यूरीफायर बनाया है, जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से बना सकता है। सिर्फ कोयला, थोड़ा कपड़ा, रेत, रूई के प्रयोग से पानी को शुद्ध किया जा सकता है। इस जल का परीक्षण किए जाने पर यह पूरी तरह शुद्ध पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें