फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचजी को बनाएंगे हुनरमंद: प्रो. पंत

Thu, 19 Oct 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में स्टॉल का मुआयना करते यूकॉस्ट के डीजी दुर्गेश जोशी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। यूकॉस्ट (उत्तराखंड विज्ञान और तकनीकी परिषद) के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने कहा कि महिला एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) को स्वरोजगार के लिए हुनरमंद बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को यहां दो दिवसीय प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी कार्यक्रम में उद्यमियों से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि आदर्श जिले के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

अग्नि टीम, पीएसए, भारत सरकार, जिला प्रशासन चंपावत, चैतन्य मौन पालन और कृषि सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम नवनीत पांडे ने स्वयं सहायता समूह को लेमनग्रास की पौध बांटी। विभिन्न संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों ने जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में यूकॉस्ट के वैज्ञानिक डॉ. पीयूष जोशी, सानिद पाटिल, देवेंद्र सिंह, संदीप मनराल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें