फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन होगा रौलमेल का विकास

Mon, 18 Jan 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद आदर्श गांव रौलमेल में प्रस्तावित सभी कार्यों की प्रगति का विवरण ऑनलाइन किया जाएगा। सोमवार को जिला सभागार में डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। डीएम ने सांसद आदर्श ग्राम में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रस्तावित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट उपलब्ध होने के बाद भी कार्यों में देरी के लिए कई अधिकारियों को फटकार भी लगाई और तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव में राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 192 परिवारों में से बचे हुए 94 परिवारों के राशन कार्ड प्राथमिकता से ऑनलाइन करने, छूटे परिवारों के फार्म भरवाने और काश्तकारों को एनीमल हेल्थ कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। कृषि अधिकारी आरएल चंद्रावल ने बताया कि गांव में वर्मी कंपोस्ट के गड्ढे तैयार करने के साथ ही किसानों को अनुदान पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। डीएम ने गांव के प्रत्येक परिवार का मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने, स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी जेएस राठौर, सीएमओ डा.वीएस टोलिया, पीडी केएन तिवारी, डीएसओ आरएस धामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति, युवा कल्याण अधिकारी एचसी जोशी, जल संस्थान के ईई पीसी करगेती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें