फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कां छ तेरो जलेबी को डाब...

Fri, 24 Nov 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
देवीधुरा दीपोत्सव में कलाकारों को स्मृति चिन्ह देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
देवीधुरा/पाटी (चंपावत)। देवीधुरा दीपोत्सव के दूसरे दिन भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मां वाराही धाम परिसर में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का धमाल रहा। सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन गीतांजलि सेवा संस्था के सतीश चंद्र पांडे ने किया। इससे पूर्व धार्मिक अनुष्ठान किए गए। बृहस्पतिवार रात हुए कार्यक्रम में रमेश टम्टा के नेतृत्व में महामंडलेश्वर गोली बिरगुल की टीम ने- कां छ तेरो जलेबी को डाब..., तेरी रंग्याली पिछौड़ी..., ब्वारी चहा पेवै दे एक घुटुक... के साथ ही कुमाऊंनी, गढ़वाली गीत पेश किए। म्यूजिकल ग्रुप हल्द्वानी की टीम ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। पांच दिनी महोत्सव का 27 नवंबर को समापन होगा। सांस्कृतिक संध्या में ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, दीपोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रवीण जोशी, विक्रम सिंह कठायत, दीपक चम्याल, पंडित कीर्तिबल्लभ जोशी, राजू बिष्ट, जगदीश जोशी, रमेश राम, ईश्वर बिष्ट, प्रकाश मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बाक्स
दीपोत्सव कमेटी और रमक वॉलीबाल के अंतिम चार में
देवीधुरा (चंपावत)। पांच दिनी दीपोत्सव में शुक्रवार को सुलेख, चित्रकला, सामान्य ज्ञान, पोस्टर, कैरम, वॉलीबाल प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबाल ओपन में दीपोत्सव कमेटी और रमक ने अपने मैच जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें