फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक किराया वसूला तो खैर नहीं, टैक्सी यूनियन भी करेगा कार्यवाही

विज्ञापन
चंपावत में टैक्सी संचालकों को नियमों का पालन करने की जानकारी देते हुए महासंघ उपाध्यक्ष एलएम भट्? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना महामारी के दौर में जीप-टैक्सियों में सवारियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों को टैक्सी यूनियन ने गंभीरता से लिया है। टैक्सी यूनियन और टैक्सी महासंघ ने बृहस्पतिवार को यूनियन के अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी की अध्यक्षता और कुमाऊं महासंघ के उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के संचालन में हुई बैठक में दो दिनों में किराया सूची जारी करने का निर्णय लिया गया है। अधिक किराया वसूलते पकड़े जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही सभी वाहनों में किराया सूची चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को परिवहन विभाग और प्रशासन ने मनमाना किराया वसूलने पर आठ टैक्सी वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। उसके बाद टैक्सी यूनियन ने ये कदम उठाया है। कहा गया कि वर्तमान में जीप-टैक्सी 50 प्रतिशत सवारियों के साथ संचालन कर रहे हैं। चालकों को कोरोना काल में किसी भी हाल में सवारियों से अधिक किराया नहीं लेने की हिदायत दी गई। सभी को मास्क पहनने और सैनिटाइजर का उपयोग करने को कहा गया। बैठक में अनुज सिंह बोहरा, तारादत्त जोशी, भूपेंद्र कार्की, कमल सिंह, रवि जोशी, गंगा सिंह, दयाल सिंह, जमुना दत्त जोशी, त्रिलोचन जोशी, पंकज जोशी, सागर मिश्रा, दशरथ सिंह, भुवन सिंह, प्रेम भट्ट, प्रमोद कुमार, राम नारायण, राजेश सिंह, हीरा सिंह महर और सुभाष प्रहरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें