फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मौसम खुला, मरीजों की बढ़ गई भीड़

Wed, 10 Jul 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मौसम खुलते ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई। अस्पताल में इलाज के लिए वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम आदि के मरीज पहुंचे। बुधवार को जिला अस्पताल में चिकित्सक काफी व्यस्त रहे। अस्पताल में 300 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्य फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने बताया बारिश के बाद बुखार, जुकाम, सर्दी से परेशान मरीजों की संख्या अधिक रही। बारिश के दौरान मरीजों की संख्या बेहद कम रही। इलाज के लिए बच्चे, बुजुर्ग सभी पहुंचे। नगर के साथ कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के भी मरीज पहुंचे। बारिश के दौरान मरीजों की संख्या 100 भी मुश्किल से जा रही थी। हालांकि मरीजों को चिकित्सकों के नहीं होने से थोड़ी परेशानी हुई। अस्पताल के दो फिजिशियन चार धाम यात्रा और एक बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि मरीजों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज किया जा रहा है।







पीएचसी कनालीछीना में ग्लूकोज नहीं होने से रोष
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्लूकोज और अन्य दवाइयां नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज अपने गृह क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवा में सुधार किए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी और शिवराज भंडारी ने कहा है कि क्षेत्र की 40,000 की आबादी स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है। कहा है कि यहां ग्लूकोज तक नहीं होना स्वास्थ्य सुविधा की पोल खोलता है। लोगों की सुविधा के लिए दो करोड़ की लागत से स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया। वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कनालीछीना महोत्सव के दौरान इसका लोकार्पण किया। 2022 तक इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बोर्ड लटकता रहा। बाद में इसे हटा दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र में स्टॉफ, प्रसव की और अन्य सुविधाएं नहीं होने से मरीजों को धन और समय बर्बाद कर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। भंडारी ने अस्पताल में जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने, स्टॉफ की नियुक्ति करने और पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें