फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल को लेकर अधिकारियों के संग विचार-विमर्श करते एसडीएम हिमांशु कफटिलया। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ऋषिकेश की तर्ज पर टनकपुर में भी 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विधायक कैलाश गहतोड़ी की पहल और प्रशासन, आयुर्वेदिक विभाग के प्रयास से जहां अस्पताल के लिए पर्याप्त भूमि स्वीकृत कर हस्तांतरित कर दी गई है। वहीं विकास प्राधिकरण ने भी भवन का नक्शा पास कर दिया है। भूमि की समस्या दूर होने के बाद अब जल्द शासन से मंजूरी मिलते ही अस्पताल का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजना के तहत टनकपुर में 50 बेड के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल मंजूर हुआ था। इसके लिए केंद्र सरकार से करीब तीन करोड़ का बजट भी राज्य सरकार को अवमुक्त कर दिया है। वर्ष 2014 में स्वीकृत इस अस्पताल के निर्माण के लिए शहर की शारदा कॉलोनी में 0.188 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित की गई थी। प्रस्तावित भूमि का क्षेत्रफल अस्पताल के नक्शे के लिहाज से पर्याप्त नहीं होने से शासन ने इस अस्पताल को अन्यत्र बनाने के आदेश जारी कर दिए थे। मामला विधायक गहतोड़ी के संज्ञान में आया तो उन्होंने प्रशासन से पर्याप्त भूमि उपलब्ध करा हर हाल में अस्पताल टनकपुर में ही बनाने के निर्देश दिए, जिसके बाद एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. एम शाहिद अस्पताल निर्माण में भूमि का पेंच हटाने के प्रयास में जुट गए। नतीजा यह रहा कि प्रस्तावित भूमि से लगी राजस्व की और भूमि आयुर्वेदिक विभाग को हस्तांतरित करने के साथ ही भवन के नक्शे में मामूली बदलाव की भूमि की समस्या दूर कर ली गई है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि भूमि की समस्या दूर करने के साथ ही विकास प्राधिकरण ने भवन का नक्शा भी पास कर दिया है। अस्पताल बना रहे कार्यदायी यूपी जल निगम के एई जौहरी ने बताया कि भूमि की समस्या और भवन का नक्शा पास होने के बाद अब जल्द मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ईएफसी (एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमेटी) की बैठक में मंजूरी मिलते ही अस्पताल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें