फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास में न खोएं होश: मास्क लगाएं और करें सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
चंपावत में धनतेरस के दिन काम की तलाश कर रहे मजदूर भी मास्क और सामाजिक दूरी से बेफ्रिक नजर आए। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। धनतेरस में चंपावत जिले में खूब भीड़ रही, लेकिन इस भीड़ में लोग ये भूल गए कि हम कोरोना काल में हैं। मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी के पालन और प्रशासन के अन्य दिशा-निर्देशों का कई जगह पालन करने में कोताही बरती जा रही है, जबकि इसी माह जिलेभर में मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने सहित कई मामलों में 900 से अधिक लोगों पर कार्यवाही के अलावा डेढ़ लाख रुपये से अधिक जुर्माना लगाया जा चुका है। बावजूद इसके बाजार से लेकर दूरदराज के क्षेत्रों में मास्क पहनने को लेकर भी लोगों में उपेक्षा भाव है। इधर, डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय और एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि कोरोना के बीच प्रकाश पर्व को मनाने में निर्धारित दिशा-निर्देशों की अनदेखी न हो। पुलिस और प्रशासन नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

चंपावत में 87 सक्रिय मामले
चंपावत जिले में कुल 1205 लोगों कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 1112 लोग ठीक हो चुके हैं। 6 लोगों की मौत हो चुकी है। और इस वक्त कुल 87 संक्रमित मामले हैं। वैसे जिले में कुल 53590 लोगों के कोरोना परीक्षण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें