फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी प्रयासों से नौले का पानी पीने लायक बनाया

Wed, 10 May 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक महत्व के बालेश्वर नौले के पानी को पीने लायक बनाने के प्रयास को 45 साल हो गए हैं। पानी की शुद्धता बनाए रखने को नौले में ताला लगाया गया है। पानी निकालने के लिए समय निर्धारित किया गया है। इन सावधानियों के चलते अब तक इस नौले का पानी पीने योग्य बना है।
विज्ञापन


बालेश्वर नौले का निर्माण चंद शासकों ने करवाया था। मंदिर के महंत भैरव गिरी और जगदीश गिरी बताते हैं कि नौले को साफ रखने के मकसद से 1970 में महंत गंगा गिरी ने नौले में दरवाजा बनाया। उस समय लोग नौले में ही नहाना, कपड़े और बर्तन धोते थे। सफाई के मद्देनजर नौले पर ताला लगाने का निर्णय लिया गया।

महंत की निगरानी में सुबह-शाम एक-एक घंटे के लिए पानी निकाला जाता है। पानी निकालने के लिए नौले की अलग बाल्टी है। इस बाल्टी से पानी दूसरे बर्तन में डाला जाता है। अलबत्ता शादी-ब्याह में नौले को दिन में भी खोला जाता है। ये क्रम अब भी जारी है। मंदिर के महंत बताते हैं कि इसके बाद 1972 में पुरातत्व विभाग से अनुबंध किया गया।
विज्ञापन


इसके अनुसार मंदिर एवं नौले की देखरेख और साफ-सफाई का काम पुरातत्व विभाग को दिया गया, जबकि मंदिर और नौले में स्वामित्व महंतों को दिया गया। पेयजल संरक्षण की दिशा में उठाए गए इसी कदम की वजह से बालेश्वर मंदिर का पानी अब भी पीने के काम में लाया जाता है, जबकि शहर के अन्य नौलों का पानी अनदेखी और गंदगी के चलते पीने लायक नहीं है।  
     
नगर क्षेत्र में हैं दस नौले
नगर पालिका के पास नौलों की संख्या का ठीक-ठीक आंकड़ा तो नहीं है। अलबत्ता अप्रैल 2013 तक नगर पंचायत रहने के दौरान यहां दस नौले थे। अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि तल्ली तड़ागी नौला, मल्ली तड़ागी नौला, मखरू नौला, बालेश्वर नौला, धूनी का नौला, साह नौला, वर्मा नौला, सेलाखोला नौला, खड़क नौला और तेलवाड़ा नौला है। 
  
नौलों के संरक्षण को खर्च किए 4.46 लाख रुपये
नौलों के संरक्षण के लिए चंपावत नगर पालिका ने राज्य वित्त से 4.46 लाख रुपये खर्च किए हैं। ईओ ने बताया कि 2016 में तीन नौले तल्ली तड़ागी नौला, खड़क नौला एवं तेलवाड़ा की मरम्मत और सुंदरीकरण किया गया, लेकिन इसके बावजूद इन नौलों का पानी पीने लायक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें