फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हुआ भारत-नेपाल लिंक नहर का परीक्षण

विज्ञापन
मंगलवार को भारत नेपाल लिंक नहर में भरा पानी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी प्रशासन ने भारत लिंक नहर में दूसरे दिन भी पानी छोड़ परीक्षण किया। एनएचपीसी प्रशासन ने परीक्षण को सफल बताया है। टनकपुर बैराज से लिंक नहर में छोड़े गए पानी से नेपाल प्रशासन भी अपनी तरफ की बनी नहर का परीक्षण कर रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन एनएचपीसी ने लिंक नहर में और 75 सेमी पानी छोड़ा है। लिंक नहर में 150 सेमी पानी भरा जा चुका है।
विज्ञापन

एनएचपीसी प्रशासन ने सोमवार को नेपाल लिंक नहर में परीक्षण को पानी छोड़ना शुरू किया था। पहले दिन सोमवार 75 सेमी पानी छोड़ा गया। दूसरे दिन मंगलवार फिर से 75 सेमी पानी छोड़ा गया है। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (सिविल) गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तीसरे दिन बुधवार को भी 75 सेमी पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद चौथे दिन बृहस्पतिवार को 62 सेमी पानी छोड़ना तय है। उन्होंने बताया कि नहर में चार दिनों में कुल 287 सेमी यानी 2.87 मीटर पानी छोड़ा जाएगा। परीक्षण के चार दिन बाद धीरे-धीरे नहर में भरे पानी को खाली किया जाएगा।
पावर स्टेशन के मुखिया महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने बताया कि लिंक नहर में दिए जा रहे पानी से नेपाल प्रशासन भी अपने क्षेत्र में बनी नहर का परीक्षण कर रहा है। अभी नेपाल में नहर निर्माण कार्य प्रगति पर है। नेपाल में नहर बनने के बाद ही नेपाल को लगातार पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। उन्होंने परीक्षण को पूर्णतया सफल बताया है। उन्होंने क्षेत्र वासियों और नेपाल के लोगों से सुरक्षा के लिए 15 अक्तूबर तक नदी, नहर के आसपास न जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें