फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी लाइन की छह माह बाद भी नहीं हुई मरम्मत

विज्ञापन
खरही में स्रोत से मलबा हटाते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पाटी के खरही में टूटी लाइन की मरम्मत छह माह बाद भी नहीं हो सकी है। इससे इस भीषण गर्मी में तल्ली खरही, मल्ली खरही, ईजर आदि गांवों में पेयजल किल्लत हो रही है। ग्रामीण दूरदराज से पानी भरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अक्तूबर 2021 की आपदा में ये लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने बताया कि पिछले साल अक्तूबर की आपदा से मूल स्रोत को नुकसान हुआ था लेकिन कई बार आग्रह करने के बावजूद इसे नहीं सुधारा जा सका है। इससे यहां पानी की भारी किल्लत हो रही है। जाड़ों में तो किसी तरह काम चल रहा था, लेकिन अब गर्मी में परेशानी बढ़ गई है। दीवान सिंह बोहरा, दीपक गोस्वामी, अनिल रावत, सूरज सिंह, नवीन नाथ, दुर्गा नाथ, अशोक भट्ट, संजय गहतोड़ी, किशोर शर्मा आदि ग्रामीणों ने इसे जल्द सुधारने की मांग की है। वहीं जल संस्थान के ईई विलाल यूनुस का कहना है कि पाटी के जेई को योजना को एक हफ्ते के भीतर ठीक करने के लिए कहा गया है।
योजना का नहीं मिल रहा लाभ, नौलों से भर रहे पानी
पाटी (चंपावत)। पूनाकोट गांव के लोगों को लिफ्ट पेयजल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम को पत्र भेज पूनाकोट बस्ती में लिफ्ट पेयजल योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यहां के लोग लंबी दूरी तय कर नौलों या हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर हैं। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समाधान नहीं निकला। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र कुमार, भुवन राम, महेश राम, ममता देवी, संतोष राम, गंगा राम, हयात राम, कृष्ण राम, मनोज कुमार, नीरज आदि के हस्ताक्षर हैं। वहीं एसडीएम रिंकू बिष्ट ने योजना का लाभ सुनिश्चित करने के जल संस्थान के जेई को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें