फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ

Fri, 27 Jan 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने गोरलचौड़ मैदान से जीजीआईसी तक प्रभातफेरी निकाली। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने जिला कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी एचजी भट्ट ने विकास भवन में झंडारोहण किया। 11 बजे पुलिस लाइन में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरुने गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। 
विज्ञापन


जिला कार्यालय सभागार में हुई गोष्ठी में डीएम ने कहा कि सरकारी कर्मियों को अधिक तर्कों में जाने के बजाए दिए गए निर्देशों शासनादेशों के अनुरूप कार्य करना चाहिए। इस मौके पर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ एचजी भट्ट, एसडीएम टनकपुर अनिल चन्याल सहित अन्य अधिकारियों ने विचार रखे। कार्यक्रम में वैयक्तिक अधिकारी भुवन चंद्र तिवारी, उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.पीएस भंडारी, सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित साह सहित सभी अधिकारी, कर्मंचारी उपस्थित थे। संचालन एसए सिद्दकी ने किया। प्राथमिक विद्यालय कुलेठी में छात्रों ने कार्यक्रम पेश किए। आशा पांडेय, नवीन रस्यारा, बीडी फुलारा, दीवान बोहरा, मुक्तेश पचौली, प्रकाश पुनेठा, ओमप्रकाश टम्टा, गौरव, तनुजा, सविता आदि ने सहयोग दिया।

लोहाघा टमें कचहरी में तहसीलदार नीलू चावला ने ध्वजारोहण किया। राम सिंह बिष्ट, नवीन मुरारी, विपिन पुनेठा, प्रहलाद पाटनी, पीएस मेहता, हरेंद्र साह, डॉ.मंजीत सिंह मौजूद थे। बाद में तहसीलदार ने न्यायिक बंदीगृह में जाकर कैदियों को फल, मिष्ठान और दवाइयों का वितरण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने ध्वजारोहण किया। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में कमांडेंट आनंद सिंह यरसों ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। आदर्श थाना लोहाघाट में थानाध्यक्ष डीएल वर्मा, विकासखंड में बीडीओ केएस नयाल, बाराकोट विकासखंड में बीडीओ पूरन सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। लोहाघाट, पाटी और बाराकोट विकासखंड के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गड्यूड़ा नवीन में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाध्यापक शंकर अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


टनकपुर में छात्रों ने झांकियों के साथ प्रभात फेरी निकाली। गांधी मैदान में नगर पालिका अध्यक्षा लक्ष्मी पांडेय ने ध्वज फहराया। तहसील मेें उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल, थाने में सीओ आरएस रौतेला, जीआईसी में क्षेत्र शिक्षाधिकारी प्रधानाचार्य अंबा दत्त पंत, जीजीआईसी में प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे, राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जी प्रकाश, दयानंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अग्निवेश आर्य, वीणा वादिनी शिक्षण संस्थान उचौलीगोठ में विद्यालय के प्रबंधक दिनेश चंद्र शास्त्री, एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में प्रबंधक धर्मेंद्र चंद, विजन पब्लिक स्कूल में विद्यालय प्रबंधक अजय देउपा, सेंट फ्रांसिस स्कूल में प्रबंधक ब्रदर सोजन, एबीसी आल्मा मेटर स्कूल में प्रबंधक मदन महर, राइंका गैंड़ाखाली में एसएमसी अध्यक्ष नारायण महर ने ध्वजारोहण किया। एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सी कंपनी के बूम कार्यालय में सहायक कमांडेंट एसएस राय ने ध्वजारोहण किया।
बनबसा में प्रभात फेरी निकालने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महाविद्यालय, केवी क्रमांक एक, एनएचपीसी में केवी क्रमांक दो और सीआईएसएफ के संयुक्त कार्यक्रम, देव भूमि बीएड कॉलेज, ग्लोरियस एकेडमी, मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल, शारदा इंटर कॉलेज और शारदा हेडवर्क्स के संयुक्त कार्यक्रम में, पूर्णागिरि इंटर कॉलेज, शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर, सरस्वती शिशुमंदिर, जनता उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के अलावा क्षेत्र के स्कूलों में ध्वजारोहण किया। आंगनबाड़ी केंद्रो, थाने, बैंक, कस्टम, इमिग्रेशन चेकपोस्ट, डाकघर आदि में भी ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया। एसएसबी एफ कंपनी में आईजी एके नेगी, और डी कंपनी में कमांडेंट केसी राना ने ध्वजारोहण किया।


सात सेनानियों की धरती धुरा में हुआ ध्वजारोहण
 सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती धुरा में बुजुर्ग लक्ष्मीदत्त  पाठक ने ध्वजारोहण किया। बीडीसी राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, पूर्व प्रधान इंदर सिंह राना, मनोहर सिंह, कैलाश चौड़ाकोटी, विद्या, बृजमोहन चौड़ाकोटी, दीवान सिंह राना, श्याम दत्त जोशी, गोविंद बल्लभ चौड़ाकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें