फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली 

Fri, 27 Jan 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्वास्थ्य विभाग की आशा और बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने 29 जनवरी को मनाए जाने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण दिवस को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.केसी ठाकुर, डॉ.रश्मि पंत के नेतृत्व में निकली रैली में पांच साल तक की आयु के शिशुओं को अनिवार्य रूप से पोलियो बूथों में दो बूंद जिंदगी की पिलाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर उमेश उप्रेती, संजय बोहरा, मदन राणा, प्रेमबल्लभ भट्ट, दिनेश थ्वाल आदि के अलावा आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स शामिल रहे।

टनकपुर में चिकित्सा अधीक्षक एचएस ह्यांकी और हेल्थ सुपरवाइजर गणेश चंद के संयुक्त नेतृत्व में आशा और आंगनबाड़ी वर्करों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। 29 जनवरी को बूथ दिवस पर 78 बूथों के अलावा 38 ट्रांजिट बूथों में और अगले दिन यानि 30 जनवरी से डोर टू डोर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथों में 156 कर्मचारियों की तैनाती की गई हैं, जबकि डोर टू डोर अभियान के लिए 20 टीमें बनाई गई है। इसके अलावा 19 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें