फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीत चुके योद्धाओं की वॉकाथन प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
टनकपुर में स्टेडियम में वाकाथन रेस को हरी झंडी दिखाते सीओ विपिन चंद्र पंत। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। खेल निदेशालय और जिला प्रशासन के सहयोग से खेल विभाग की ओर से कोरोना हरा चुके लोगों की प्रतियोगिताएं शुरू हो गई है। पहले दिन हुई दो सौ मीटर की पैदल चाल दौड़ में 15 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सीओ विपिन चंद्र ने किया। पैदल दौड़ शुरू होने से पहले खेल विभाग की ओर से प्रतिभागी धावकों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित कर सुरक्षित दूरी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को प्रेरित किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी ने खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए स्वस्थ्य जीवन के लिए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी। आयोजन में वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, शिक्षक चंद्र सिंह खोलिया, रचित वल्दिया, ललित मोहन भट्ट, खेल विभाग के सहायक प्रशिक्षक मुकेश शर्मा, चंद्रशेखर ओली, सुनील जोशी, उमेश राय आदि सहयोग दे रहे हैं। प्रतियोगिता 28 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें