फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास से मनी गोपाष्टमी, हुआ गायों का पूजन

विज्ञापन
गोपाष्टमी के मौके पर माँ कामधेनु वात्सल्य सेवाधाम ट्रस्ट मड पसौली में गो पूजन करते श्रद्घालु। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत जिले के बाराकोट, लोहाघाट, पाटी ब्लॉक में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने गोमाता का पूजन कर आशीर्वाद लिया। नेपाल सीमा से लगे मां कामधेनु वात्सल्य सेवा धाम ट्रस्ट मड़ पसौली में गोपूजन, हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को ट्रस्ट के संचालक और पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य पंडित शंकर दत्त पांडेय के निर्देशन में गोपाष्टमी पर्व उल्लास से मना। बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी इसी गोपाष्टमी पर हजारों गायों की पूजा की थी। तबसे यह परंपरा जारी है। पांडेय ने बताया कि इस बार ट्रस्ट ने कोविड-19 को देखते हुए कार्यक्रम को छोटे स्तर पर किया है। इसके चलते इस वर्ष लोहाघाट, पाटी, पुलहिंडोला, टनकपुर, चंपावत आदि स्थानों से गोसेवक काफी कम आए। मड़ पसौली गोशाला में 125 से अधिक मवेशियों का पालन पोषण किया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान युगल किशोर धौनी, डूंगर सिंह, उमेश चंद्र, दीपक चंद्र, सचिन नाथ, भास्करानंद, ज्योति देवी, रेनू पंत, प्रियंका, नवीन कलौनी आदि ने गोमाता की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें