फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की सूची तैयार

विज्ञापन
चंपावत तहसील में दिव्यांग वोटरों के संबंध में जानकारी देती तहसीलदार ज्योति धपवाल। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। विधानसभा क्षेत्र के तहसील चंपावत में ऐसे मतदाता जो 80 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के साथ ही ऐसे दिव्यांग मतदाता जो आगामी 14 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में घर बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के इच्छुक लोगों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

घर बैठे वोट डालने के लिए उन्हें तहसील कार्यालय से संबंधित क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से चुनाव आयोग के निर्धारित प्रारूप को भरकर देना होगा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार ज्योति धपवाल ने बताया की चंपावत तहसील क्षेत्र में 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के 734, दिव्यांग 448 मतदाताओं को सूची तहसील कार्यालय के निर्वाचन सेल से चुनाव आयोग के निर्धारित प्रारूप में संबंधित क्षेत्र बीएलओ के माध्यम से तैयार कर भेजी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि इन मतदाताओं के पास जो प्रपत्र भेजा जा रहा हैं अगर वे उसे भरकर जमा कराते हैं तो ऐसे मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मताधिकार मिल सकेगा। निर्धारित प्रारूप भेजने के कार्य में डाटा इंट्री ऑपरेटर उमा टम्टा, राजस्व उपनिरीक्षक राजीव मेहरा, अनिल कुमार, अमित सीपाल, मनीषा अटवाल, अंबा दत्त, दीपक बोहरा, जीवंती कार्की, प्रकाश सिंह कुंवर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

डीएम ने निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया
चंपावत। विधानसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए डाक मतपत्र और निर्वाचन संबंधित अन्य प्रशिक्षण के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकार प्रथम एवं द्वितीय को निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन सतर्क है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर ने बुधवार को प्रशिक्षण के लिए चयनित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बने प्रशिक्षण कक्षों सहित परिसर का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनसुविधा के लिए उन्होंने एई लोनिवि को कॉलेज परिसर के प्रवेश द्वार पर जल्द रैम्प बनाने के निर्देश दिए। इससे छोटे वाहन, दिव्यांगों आदि को आने-जाने में आसानी होगी। इस दौरान सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एसडीएम सदर अनिल कुमार चन्याल, कॉलेज के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें