अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत चंपावत में मतदाताओं को जागरूक करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटिंग करने को लोगों को प्रेरित किया। जेएनवी के शिक्षक डॉ. एलबी गंगवार ने सभी को महिला सशक्तीकरण के साथ अनिवार्य वोटिंग की शपथ दिलाई। अमर उजाला की मतदाता जागरूकता की मुहिम लोगों को जागरूक करने में सहायक हो रही है।
छात्रों ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान न केवल नेताओं को जिम्मेदार बनाएगा बल्कि अच्छे प्रतिनिधि चुनने में मददगार होगा। कार्यक्रम में खुद मतदान करने के साथ दूसरे लोगों को भी वोटिंग करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।
कहा गया कि लोकतंत्र में वोटिंग नेताओं के कामकाज को कसौटी पर कसने का जरिया है इसलिए लोगों को सजगता के साथ अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। अधिक से अधिक मतदान से वे बेहतर लोकतंत्र के सहयोगी बन सकेंगे। इस मौके पर शिक्षक नीलू जोशी, अपर्णा दीक्षित, गणेश कुमार, फजल रहमान, त्रिभुवन पुनेठा, एसपी गंगवार आदि मौजूद थे।