पाटी (चंपावत)। जीआईसी के छात्रों का दल शैक्षिक भ्रमण में अल्मोड़ा के डोल आश्रम पहुंचा। मार्गदर्शक शिक्षक प्रदीप जोशी, गोकुलानंद भट्ट, राजेंद्र कुमार, प्रताप सिंह देव के नेतृत्व में स्कूल के 101 छात्र शैक्षिक भ्रमण में शामिल हुए।
डोल आश्रम में कल्याण दास महाराज द्वारा निर्मित आश्रम की जानकारी हासिल की। बताया गया कि इस आश्रम की नींव कल्याण दास महाराज ने 1992 मे रखी थी और यहां का मुख्य आकर्षण का केंद्र दुनिया का सबसे भारी श्रीयंत्र है। 1660 किलो वाला यह श्रीयंत्र अष्टधातु से बना है। छात्र साहिल, हिमांशु लडवाल, अमित लडवाल, सौरभ, सचिन ने शैक्षिक भ्रमण को ज्ञान बढ़ाने वाला बताया है। ब्यूरो