ब्लॉक के मूलाकोट जीआईसी प्रांगण में चल रही गोरखनाथ वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बाराकोट के नाम रहा। उसने लोहाघाट की टीम को 3-2 से हराकर्र ाफी पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले सेमीफाइनल के दो मुकाबले हुए। विजेता टीम को भाजपा जिला मंत्री सुरेश भट्ट ने ट्राफी दी।
बाराकोट ने गोरखनाथ कमेटी को 3-2 से हराकर फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। दूसरा मैच लोहाघाट और पाटी के बीच हुआ, इसमें लोहाघाट ने पहले तीन सैट जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का समापन करने पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने आयोजक कमेटी को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। इस मौके पर दीपक भट्ट, चंदन अधिकारी, भूपेंद्र चौहान, पूरन भट्ट, केशर सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।
सनसाइन स्कूल को दिए 30 हजार रुपये
पाटी। वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन के बाद विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने सनसाइन स्कूल मूलाकोट के लिए 30 हजार रुपये और ग्राम पंचायत मोलनाजाख में मंदिर सुंदरीकरण के लिए एक लाख रुपये की घोषणा की।