फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावना बनीं देवीधुरा डिग्री कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष

Thu, 15 Sep 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
देवीधुरा में समर्थकों के साथ जुलूस निकालते विजयी प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


 राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा में हुए पहले छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। परिणामों के घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने महाविद्यालय से बाजार तक जुलूस निकाला। अध्यक्ष पद में 91 मतों के साथ भावना कांडपाल ने दीपा बिष्ट को हराकर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर तारा दत्त पुजारी ने 84 मतों के साथ दीपा चम्याल को, जबकि सचिव पद पर ज्योति जोशी ने 81 मतों के साथ देवकी बिष्ट को हराया।

बृहस्पतिवार को हुए देवीधुरा महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव के कुल 7 पदों में से तीन पदों पर चुनाव हुआ। शेष चार पदों पर छात्रा उपाध्यक्षा यमुना बिष्ट, कोषाध्यक्ष शीला आर्या, उपसचिव सुमन आर्या, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नीरज लमगड़िया को निर्विरोध चुना गया। सुबह से ही प्रत्याशी और छात्र-छात्राएं महाविद्यालय पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन


दो बजे तक चले मतदान में कुल 85 प्रतिशत वोट पड़े। कुल 164 मतदाताओं में से 139 विद्यार्थियों ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान करने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने कहा कि कॉलेज में हो रहे प्रथम छात्रसंघ चुनाव को लेकर वह बहुत उत्साहित है तथा उन्होंने अपने प्रत्याशियों से आशा जताई कि वह छात्र-छात्राओं की समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण करेंगे। कॉलेज प्रशासन ने चुनाव के मद्देनजर थानाध्यक्ष बीआर पौरी के नेतृत्व में चाक चौबंद सुरक्षा करवाई थी। मुख्य चुनाव अधिकारी डा.एसके सिंह ने बताया कि चुनाव पूर्णतया निष्पक्ष हुआ है। चुनाव में डा. पीके रिछारिया को चुनाव अधिकारी, डा.नवीन शर्मा, जगत बिष्ट, सुरेंद्र पटवाल को पीठासीन अधिकारी बनाया गया था।


छात्रसंघ कम करेगा महाविद्यालय की समस्याएं
देवीधुरा डिग्री कॉलेज में पहली बार हो रहे छात्रसंघ चुनाव में जहां छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला, वहीं छात्र-छात्राओं को अपने भावी प्रतिनिधियों से कई उम्मीदें भी देखने को मिली। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुनीता शर्मा का कहना है कि वह छात्रसंघ चुनाव से काफी खुश हैं तथा उन्होंने अपने प्रतिनिधि से छात्र हित में काम करने के साथ-साथ छात्राओं की परेशानियों को दूर करने की उम्मीद जताई है।

विद्यार्थियों के हितों के लिए काम करे छात्रसंघ
बीए तृतीय वर्ष के छात्र रवीश चंद्र का कहना है कि वह अपने प्रतिनिधि से यह उम्मीद करते है कि वह विद्यार्थियों के हितों की बात को ध्यान में रखकर कार्य करें तथा विद्यालय में आने वाली समस्याओं को दूर करके एक कीर्तिमान स्थापित करें।
विज्ञापन


पुस्तकालय खोलने की पहल करे छात्रसंघ
अध्यक्ष पद की दावेदार रही दीपा बिष्ट का कहना है कि हमें हमारे प्रत्याशियों से सर्वप्रथम कॉलेज मेें पुस्तकालय की व्यवस्था को लेकर पहल करनी चाहिए, जिससे कि पठन-पाठन में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ने के साथ ही उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें