देवीधुरा (चंपावत)। बाराही मंदिर कमेटी की ओर से चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता में जगदंबा क्लब देवीधुरा और चेतन क्लब पाटी के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अंत तक तीन सेटों के खेल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर हार जीत का निर्णय ट्राइब्रेकर से कराया। जिसमें जगदंबा क्लब ने 27-25,23-25,15-8 सैटों से चेतन क्लब को पराजित कर सेमीफाइनल मे प्रवेश किया।
इससे पूर्व जीआईसी ढोलीगांव ने जीआईसी मूलाकोट को 15-19, 25-22 सें पराजित किया, जबकि उत्तराखंड की आईआरबी पहली बटालियन बैलपड़ाव रामनगर के खिलाड़ियों ने फर्त्याल क्लब पारस को 25-12, 25-18 से पराजित किया। निर्णायक मंडल के रघुराज देउपा, खड़क सिह बोहरा के अनुसार ढोलीगांव, पुलिस, जगदंबा क्लब के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद सुपर सिक्स मैच को देखते हुए चेतन क्लब पाटी को भी सेमीफाइनल में स्थान दिया गया। मंदिर कमेटी के खेल प्रकोष्ठ प्रभारी त्रिभुवन चम्याल की देखरेख में हो रही प्रतियोगिता की कमेंट्री एलएस बिष्ट कर रहे हैं।