फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नगरपालिका में शामिल करने का किया विरोध 

Thu, 07 Sep 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
नगरपालिका में शामिल करने के विरोध में नारेबाजी करते कोलीढेक के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोलीढेक ग्राम पंचायत को लोहाघाट की नगर पालिका में शामिल करने की कवायद का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने गांव को पालिका में शामिल करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रस्तावित लोहाघाट की नगर पालिका में शहर से लगी छह ग्राम पंचायतों (रायनगर चौड़ी, कोलीढेक, चिड़ियाढुंगा, फोर्ती, कलीगांव, पाटन-पाटनी) को शामिल करने पर विचार चल रहा है। इसके लिए अब प्रशासन इन गांवों में रायशुमारी करा रहा है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कोलीढेक में ग्राम प्रधान जीवन राम की अध्यक्षता और ग्राम विकास अधिकारी विवेक वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में गांव को नगर पालिका में शामिल करने पर रायशुमारी की गई। ग्रामीणों ने कहा कि लोहाघाट नगर पंचायत का उच्चीकरण कर नगर पालिका बनाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। जिसके तहत शहर से लगे गांवों को उसमें शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने नगर पालिका में शामिल होने का जोरदार विरोध किया। लोगों ने प्रस्तावित नगर पालिका में शामिल करने के बजाय गांव में विकास की विभिन्न योजनाएं संचालित करने की मांग की है। नगर पालिका में शामिल होने से विभिन्न करों से लाद दिया जाएगा, जो किसी भी हालत में बर्दाश्त  नहीं किया जाएगा। बैठक में उप प्रधान करिश्मा जोशी, सेवानिवृत्त कैप्टन मोहन सिंह ढेक, गिरीश ढेक, आशा ढेक, परवीन, पुष्पा देवी, लक्ष्मी देवी, जोगा राम आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें