फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: क्वारखोली पाड़ासौंसेरा मोटर मार्ग में डामरीकरण न होने पर भड़के ग्रमीण

विज्ञापन
डामरीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में क्वारखोली-पाड़ासौंसेरा मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने डामरीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पाड़ासौंसेरा में कृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने क्वारखोली-पाड़ासौंसेरा मोटर मार्ग की बदहाली पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि करीब 13 साल पहले पीएमजीएसवाई ने 15 किमी सड़क मार्ग का निर्माण किया था। वर्ष 2016 में सड़क पर डामरीकरण किया गया था, जो तीन साल पहले उखड़ गया है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार सड़क को पीएमजीएसवाई से डामरीकरण कर लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग कर दी है, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा इस सड़क से रावल गांव, सूराकोट, पाड़ासौंसेरा, झिरकुनी, छ़लापें आदि गांव के लोग आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में गोलू अधिकारी, बलवंत अधिकारी, अमित बिष्ट, गोकुल अधिकारी, भारत अधिकारी, ललित अधिकारी, मनोज अधिकारी, राहुल अधिकारी, सुमित अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें