फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सिमल्टा गांव में लगा पशु चिकित्सा शिविर

Tue, 05 Dec 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के सिमल्टा गांव में लगे पशु चिकित्सा ​शिविर में मौजूद पशुपालक। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। मंगलवार को जिले के सिमल्टा गांव में लिप इंट्रीगेट्स लाइव स्टॉक डेवलपमेंट परियोजना की ओर से पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पशुपालकों को कीड़े को दवा और मिनरल मिक्चर वितरण किए गए। परियोजना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रविराज जाधव ने बताया कि परियोजना के तहत 600 पशु पालकों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि इसके लिए जिले के दस गांव कांडा, सिमल्टा, फूंगर, चैकुनी बोहरा, बाजरीकोट, मुडियानी, प्लसों, नघान, मौराड़ी, जैगांव, जैतोली को चयनित किया गया है। इन गांवों में पशुपालकों को 80 प्रतिशत अनुदान में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
शिविर में सचल दल प्रभारी डॉ. वैशाली शाह, डॉ. एसके बसंत, संदीप यादव, दिनेश रतूड़ी, ऋषिता रावत, प्रताप रावत, ग्राम प्रधान गिरीश पालीवाल, अनिल गिरि, राकेश पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें